*जनगणना अभियान को लेकर उन्नाव जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक,बोले खुद ऑनलाइन करें जनगणना पंजीकरण,गांव-शहर में जागरूकता अभियान तेज।
*
उन्नाव में जनगणना- 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रर सभागार में समीक्षा बैठक की बैठक के दौरान मीडिया से वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 7 मई से शुरू हुआ स्व-गणना कार्यक्रम 21 मई तक चलेगा। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना और जनगणना प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाना है। डीएम ने बताया कि जिले में लगभग 7500 प्रगणक और सुपरवाइजर तैयार किए गए हैं। जो अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है। लोग अपने परिवार का ऑनलाइन पंजीकरण sc.census.gov.in पोर्टल पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासन विभिन्न वर्गों को जोड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों, किसानों, शिक्षकों, चिकित्सा कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक वर्गों के लिए अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित कर पंचायत भवनों में लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के सभापति, वार्ड पार्षद, टैक्स कलेक्टर और अन्य कर्मचारियों को अभियान में लगाया गया है। प्रचार-प्रसार के लिए नगर निकायों के वाहनों से ऑडियो क्लिपिंग्स चलाई जा रही हैं। इसके अलावा गांव और शहरों के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री लगाई गई है।
बाइट-घनश्याम मीणा ,जिलाधिकारी उन्नाव।
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता




