*उन्नाव दोस्तों के साथ नहाने गया था 16 वर्षीय लक्की नदी*उन्नाव दोस्तों के साथ नहाने गया था 16 वर्षीय लक्की नदी में डूबा। SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान।*
अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता
ख़बर उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर गंगा नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव शनिवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। पुलिस और SDRF टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर निवासी लक्की गुप्ता (16) पुत्र पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि 7 मई को लक्की अपने दोस्त अंशु शर्मा (17) के साथ नानामऊ घाट पर गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और लक्की नदी में डूब गया।
दोस्त अंशु किसी तरह बाहर निकल आया और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लक्की की मां लक्ष्मी देवी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई।
दूसरे दिन कानपुर से SDRF टीम को बुलाया गया, जिसने पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार शनिवार को किशोर का शव नानामऊ घाट के पास बरामद कर लिया गया।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। में डूबा। SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान।*
अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता
ख़बर उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर गंगा नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव शनिवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। पुलिस और SDRF टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर निवासी लक्की गुप्ता (16) पुत्र पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि 7 मई को लक्की अपने दोस्त अंशु शर्मा (17) के साथ नानामऊ घाट पर गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और लक्की नदी में डूब गया।
दोस्त अंशु किसी तरह बाहर निकल आया और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लक्की की मां लक्ष्मी देवी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई।
दूसरे दिन कानपुर से SDRF टीम को बुलाया गया, जिसने पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार शनिवार को किशोर का शव नानामऊ घाट के पास बरामद कर लिया गया।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।