शुरू हुई प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, पीजीटी की लिखित परीक्षा
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा कराई जा रही पीजीटी( प्रवक्ता भर्ती परीक्षा) शनिवार से शुरू हो गई है, यह परीक्षा शनिवार तथा रविवार को दो दिनों में सम्पन्न करायी जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए 26 केंद्र बनाये गये है, जिसमें सुबह और दोपहर की पाली में परीक्षा कराई जा रही है।
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कल शनिवार से शुरू हो गयी है। यह परीक्षा शरिवार तथा रविवार दो दिनों में शहर में बने 26 केंद्रो पर सम्पन्न कराई जा रही है। यह परीक्षा सुबह व दोपहर की पाली में सम्पन्न करायी जा रही है, जिसमें शनिवार को 22,253 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा रविवार आज 18,825 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। इससे पहले परीक्षा सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। बतायाजाता है कि इस परीक्षा में प्राइवेट कर्मियों की डयूटी नही लगाई गयी है साथ ही पुलिस प्रशासन को भी संदिग्धों पर कडी नजर रखने को कहा गया है। वही पहली पानी सुबह 9ः30 से 11ः30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2ः30 से शाम 4ः30 बजे हुई। सेंटरों में प्रवेश के लिए सुबह 7ः15 बजे से 8ः45 बजे तक तो दूसरी पाली में दोपहर 12ः15 बजे से परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले तक प्रवेश का समय दिया गया। सभी अभ्यथी परीक्षा के लिए प्रेवश पत्र की हार्डकाॅपी तथा फोटो आइडी में आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आइडी की मूल और फोटोकॉपी लेकर पहुंचे। इसी बीच चौकसी के रूप में केंद्र पर मोबाइल, कैलक्यूलेटर, किताबें, आभूशण या कोई भी इलेक्ट्रिकल डिवाइज पर नजर रखी गयी।
हरिओम की रिपोर्ट




