*बिना परमिट दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त, सीज करने की चेतावनी*
नितेश प्रताप सिंह (ब्यूरो इटावा)
इटावा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा अवगत कराया गया है। कि शासन के निर्देश के क्रम में “बिना परमिट संचालित अनाधिकृत स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है” जिसमें स्कूलों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड किये जाने के बाद भी कई संस्थानों ने अपने वाहनों में जरूरी सुधार नहीं कराये है। कई वाहन बिना परमिट के बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं। स्कूल संचालक/वाहन संचालकों को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी स्कूल संचालकों द्वारा परमिट नहीं बनवाया जा रहा है। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसलिये स्कूल वाहन स्वामियों को पुनः इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है, कि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान स्कूल वाहन सीज / बन्द की कार्यवाही न हो इसके लिये ऑनलाइन परमिट का आवेदन जल्द से जल्द करा लें। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान परिवहन विभाग इटावा द्वारा बिना स्कूल परमिट संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है तथा बिना परमिट स्कूल वाहनों को विभिन्न थानों में नियमानुसार बन्द किया जा रहा है। तथा चालान की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 07.05.2026 को इस कार्यालय में उपर्युक्त स्थिति से स्कूल वाहन स्वामियों को अवगत कराने के लिये एक आवश्यक प्रेस कान्फ्रेन्स आयोजित की गयी। जिसके माध्यम से वाहन स्वामियों को पुनः विस्तृत रूप से अवगत कराया गया जो अपने वाहन का नियमानुसार परमिट प्राप्त कर लें. अन्यथा कि स्थिति में उनके वाहन को ब्लैक लिस्ट कर पंजीयन निलम्बन / निरस्तीकरण की कार्यवाही नियमानुसार अमल में लायी जायेगी, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। वर्तमान में जनपद इटावा में लगभग 800 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। जिनमें से 672 स्कूल वाहन स्वामियों अपने-अपने वाहन को UPISVMP पोर्टल पर ऑनबोर्ड करा लिया है। जिनमें से 654 स्कूल वाहनों का परिवहन विभाग इटावा का निरीक्षण कर लिया गया है। तथा उनकी कमियों से अवगत भी करा दिया गया है। वर्तमान में 175 स्कूल वाहन ऐसे है। जिन्होने अभी परमिट नहीं लिया है। इसलिये ऐसे स्कूल वाहनों का तत्काल स्कूल परमिट प्राप्त कर लें एवं जिन स्कूल वाहनों को अभी तक ऑनबोर्ड नहीं किया है। तत्काल उन वाहनों को स्कूल वाहन स्वामी तत्काल ऑनबोर्ड कर लें।




