*कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर व्यापारियों में रोष*
*राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा*
नितेश प्रताप सिंह (ब्यूरो इटावा)
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारीयों ने कमर्शियल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी इटावा के माध्यम से भेजा ,व्यापारियों ने कहा कि इस अव्यवहारिक निर्णय से छोटे एवं घरेलू कुटीर उद्योग पूरी तरह प्रभावित होंगे। विशेष रूप से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसायी, डेयरी संचालक तथा ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारी इस बढ़ोतरी से बुरी तरह बर्बादी के कगार पर आ जायेंगे
कमर्शियल और घरेलू गैस के दामों में बढ़ता अंतर गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा देगा, जिससे बाजार में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बल मिलेगा।
ज्ञापन में मांग की गई कि
कमर्शियल गैस सिलेंडर की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता कराई जाने के आदेश पारित करने की कृपा करें साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस सिलेंडर की भांति ऑनलाइन की जाने की व्यवस्था करने के आदेश पारित किया जाये
केंद्र सरकार को निर्देशित करें कि वह गैस के वैकल्पिक संसाधनों के लिए अनुसंधान कमेटी का गठन करें
महंगाई को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़ाई गई दरें तुरंत वापस लेने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की कृपा करे, विवाह शादी में फंक्शन के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जायें
अस्पतालों , स्कूलों को उनकी आवश्यकता अनुसार कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जाए
गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के बिलों में कम किया जाये
महंगाई को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर जीएसटी की दरें 18% के स्थान पर 5% की जाए
कमर्शियल गैस की कमी होने के कारण पुराने वैकल्पिक ईंधन को इस्तेमाल करने की अनुमति उद्योगों को दी जाए तथा इसके लिए पॉल्यूशन विभाग व एनजीटी के नियमों में 5 साल के लिए छूट प्रदान की जाए
समस्त भारतवर्ष का व्यापारी एवं उद्योग जगत को आपसे भारी उम्मीद है
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान मंसूरी, सरदार मंजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, सुनील कुशवाहा, जिला सचिव सै लकी, सिकंदर वारसी,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शकीला बेगम , लखना नगर अध्यक्ष विपिन कुशवाहा, लखना उपाध्यक्ष सत्यम दीक्षित, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,शेख नबाब, रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता,सुमन यादव आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।




