💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की अपील, जनगणना को लेकर रशीद फिरंगी महली की अपील, जनगणना फार्म सही से भरने की मुसलमानों से अपील, धर्म के कॉलम में इस्लाम, मातृभाषा में उर्दू लिखने की अपील, जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील, सही जानकारी दर्ज करने की मुसलमान से अपील
➡लखनऊ, ललितपुर में नदी में डूबने से 3 की मौत, सीएम ने ललितपुर हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए, सीएम ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश, लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं- सीएम
➡लखनऊ, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का मामला, तस्करी करने वाले 3 सदस्य गिरफ्तार किए गए, यूपी STF ने लाला राम वर्मा को किया अरेस्ट, तौफीक खां, राकेश को बरेली से किया गिरफ्तार, बरेली के शुभाष नगर इलाके से किया गिरफ्तार, बरामद अफीम की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये
➡प्रतापगढ़, विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से विवाद पर फांसी लगाने की चर्चा, नगर पंचायत मांधाता क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, पुलिस ने चरस तस्करी करने वाले को पकड़ा, कल्याणपुर पुलिस ने प्रदीप मिश्रा को पकड़ा, अभियुक्त से 495 ग्राम अवैध चरस बरामद, चेकिंग के दौरान साहब नगर निवासी को दबोचा
➡कानपुर, त्रिलोकीनाथ धाम के साधू की पिटाई का मामला, हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अभी भी गिरफ्तार नहीं, सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है अजय, अजय ठाकुर ने साथियों संग साधु को पीटा था, रावतपुर थानाक्षेत्र के केशवपुरम इलाके का मामला
➡सहारनपुर, सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 2131 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक किए वितरित
➡जालौन, नशेबाज पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल, नशे में सिपाही पर धमकाने का आरोप, दुकानदारों पर आए दिन रौब झाड़ने का आरोप, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बदायूं, शादी में जा रहे दंपति से गन पॉइंट पर लूटपाट, थाना इस्लामनगर क्षेत्र में लूटपाट, मुकदमा दर्ज, बदमाशों ने चलती बाइक से चाबी निकालकर रोका, तमंचे के बल पर जेवरात, नगदी लूटकर फरार हुए, सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल, 15 हजार कैश लूटा, 3 मई की रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र में भी हुई थी लूट, शादी से वापस लौट रहे दंपति के साथ की थी लूटपाट, पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था, 19 अप्रैल को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में भी हुई थी लूट, दोनों घटनाओं की तरह बदमाशों ने दंपति से लूटपाट की थी, पुलिस ने अधिकारियों को गुमराह कर मामले को दबाया था, DIG ने फैजगंज बेहटा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया था, बिसौली कोतवाली पुलिस ने पत्रकारों पर लिख दिया मुकदमा, बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लूट की खबर चलान पर मुकदमा, खबर चलाने पर पत्रकारों पर मुकदमे लिख रही बदायूं पुलिस, लगातार हो रही घटनाओं से शादी में जाने से डर रहे लोग
➡आगरा, वंदे भारत ट्रेन में मिले नाश्ते में कीड़ा निकला, वीडियो वायरल के बाद अब IRCTC करेगी जांच, प्रयागराज जा रही वंदे भारत में हुआ था हंगामा, चार दिन पहले वंदे भारत ट्रेन में हंगामा हुआ था, हंगामे, नाश्ते में मिले कीड़े के वीडियो हुए थे वायरल, फ्रेंच फ्राइज के पैकेट में मिली थी मरी हुई मक्खी, मुंबई के परिवार ने रेलवे पर जताई थी नाराजगी, IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा गया पत्र, कैटरिंग ठेकेदार को रेलवे ने जारी किया नोटिस
➡अयोध्या, दुबई से एक माह बाद गांव पहुंचा युवक का शव, मिल्कीपुर के मेंहदी चंदौरा पहुंचा गंगादीन का शव, शाहजाह से लखनऊ एयरपोर्ट लगाया गया शव, सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 6 अप्रैल को दुबई में हुई थी गंगादीन की मौत
➡दिल्ली, नकली दवाइयां बनाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, करीब 75 हजार की नकली दवाइयां बरामद, मुख्य आरोपी मणिपुर का रहने वाला बताया गया
➡अलीगढ़, गुंडा वसूली पर ऑटो चालकों का हंगामा, वसूली करने पहुंचे ठेकेदार को घेरा गया, नगर पंचायत में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फिर चालकों से की जा रही अवैध वसूली, थाना इगलास के कस्बे हाथरस रोड का मामला
➡प्रयागराज, किशोरी की हत्या से सनसनी, अगवा कर हत्या की, शव झाड़ियों में फेंका, 20 अप्रैल को युवक बहलाकर ले गया था, किशोरी साथ में गहने, कैश भी ले गई थी, आरोपी अश्मित वर्मा को तलाश रही पुलिस, मऊआइमा की नहर के पास पड़ी मिली लाश
➡मेरठ, दबंगों का वकील के मकान पर अवैध कब्जा, मकान के गेट का ताला तोड़ कर किया कब्जा, वकील का आरोप- हथियार के बल पर कब्जा, कुछ समय पहले वकील ने खरीदा मकान, थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, वकीलों ने SSP से शिकायत कर न्याय मांगना, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी की घटना
➡देहरादून, प्रदेश में डिजिटल जनगणना अभियान शुरू, 25 अप्रैल से शुरू 24 मई तक चलेगी जनगणना, मोबाइल ऐप से की जा रही जनगणना, राज्य को 30 हजार ब्लॉक में बांटा गया, हर ब्लॉक में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे, आवासीय उपयोग वाले घरों की होगी नंबरिंग, मिश्रित उपयोग वाले भवनों की भी नंबरिंग, जनगणना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर जोर
➡कुशीनगर, फाजिलनगर नगर पंचायत में BJP जीती, उप-चुनाव में BJP के सुनीता शाही जीते, सपा के अवधेश सिंह को 717 वोट से हराया, शत्रुमर्दन शाही की मौत से खाली हुई थी सीट
➡बस्ती, PWD अधिकारियों की लगी ‘क्लास’, BJP विधायक अजय कुमार सिंह ने लगाई क्लास, पूर्व की सरकार, हमारी सरकार में अंतर है- अजय, हमको जनता के पास जाना है- अजय कुमार, जनता हमसे पूछती है विकास के बारे में- अजय, ‘विधायक निधि द्वारा बनाई गई सड़के टूटी है’, उसको दुबारा हम बनवा नहीं सकते- अजय कुमार
➡इटावा, खाद्य विभाग की सैंपलिंग पर बवाल, सैंपलिंग में व्यापारियों और टीम में नोकझोंक, टीम पर 50 हजार वसूली मांगने का आरोप, विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान, व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, इटावा में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर विवाद
➡कानपुर, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3200 करोड़ के फर्जीवाड़े का किया भंडाफोड़, इनामी अपराधी महफूज अली को दबोचा, सेंट जोसेफ स्कूल के पास से किया अरेस्ट, करीब 68 बैंक खातों से अवैध लेनदेन मिला, बैंक लोन, बीमा दिलाने का देता था झांसा, गरीब, मजदूर, अनपढ़ों को बनाता था शिकार, फर्जी तरीके से बनाई तीन फर्जी फर्में, ‘आरती इंटरप्राइजेज’, ‘राजा इंटरप्राइजेज’ फर्म बनाई, ‘अफीसा इंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्में बनाई
➡बलिया, RHEO आजमगढ़ पर लगा घूसखोरी का आरोप, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ पर आरोप, शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने लगाया घूसखोरी का आरोप, वेतन पास करने के लिए घूस की डिमांड का आरोप, प्रति कॉलेज 1 हजार रुपए की डिमांड करने का आरोप, जीपीएफ और एरियर पास करने पर मांगी घूस, शिक्षकों से एक परसेंट की डिमांड करने का आरोप
➡रायबरेली, श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य कथा का आयोजन, 9 व 10 मई को रायबरेली में होगी भव्य कथा, श्री चंद्रगुप्त चैरिट्रेबल ट्रस्ट के बैनर तले कथा, शहर के रिफॉर्म क्लब में कार्यक्रम का आयोजन




