💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज पीसी, दोपहर 12:30 बजे अखिलेश करेंगे पीसी, समाजवादी पार्टी कार्यालय करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡हापुड़- युवती के मेडिकल को लेकर हंगामा, CMO और CMS के बीच तनातनी, ढाई घंटे तक आपात वार्ड में बैठी रही युवती, डॉक्टरों का करना पड़ा लंबा इंतजार, चिकित्सक नहीं आने पर टरकाते रहे कर्मचारी, सूचना पर पहुंचे CMO, डॉक्टर नहीं मिले, ड्यूटी को लेकर CMO-CMS में विवाद बढ़ा, महिला डॉक्टर की छुट्टी से बढ़ा मामला, जांच के लिए पहुंचीं DM कविता मीना, DM ने CMS को दिए सख्त निर्देश, पिलखुआ से डॉक्टर बुलाकर हुआ इलाज, दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का मामला
➡रायबरेली- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार अन्य साथी भी गिरफ्तार, कुल 7 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, लूट का सामान पुलिस ने किया बरामद, गोदाम से 2 कुंतल टोटी समेत सामान लूटा था, लूट के दौरान दो चौकीदार हुए थे घायल, डीह और भदोखर थाना क्षेत्र में मुठभेड़
➡झांसी- झांसी के थाना रक्सा पुलिस की कार्रवाई, 2 अभियुक्त शराब, हथियार के साथ अरेस्ट, पुलिस पर फायरिंग के बावजूद दोनों दबोचे गए, 79.425 लीटर अवैध शराब बरामद, तमंचा, कारतूस, 1,32,550 रुपये नकद बरामद, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
➡सुल्तानपुर- सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, नहर की पटरी पर हुई टक्कर, हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत, महिला समेत तीन लोग घायल, बल्दीराय क्षेत्र के महुली के पास की घटना
➡हापुड़- रोडवेज बस के परिचालक की दबंगई, मामूली विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति को पीटा, बुजुर्ग व्यक्ति के साथ जमकर की मारपीट, नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे का मामला
➡आगरा- जंगली जानवर ने 2 महिलाओं पर किया हमला, दूसरे गांव में एक युवती को भी किया घायल, ग्रामीण तेंदुए के हमले की जता रहे आशंका, गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, सर्च जारी, जानवर के हमले से गाय के बछड़े की भी मौत, आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोगों की सेहत क़े साथ खिलवाड़ का खुलासा, रंगीन कचरी के नमूने जांच में असुरक्षित मिले, खतरनाक केमिकल से बनाई जा रही थी कचरी, करीब 13 क्विंटल रंगीन कचरी हुई थी बरामद, कारमौसिन रंग डालकर बनाई जा रहीं कचरी, गढ़ के नाजिम में बनाई जा रही थी कचरी, हिना टॉप सॉस का नमूना भी असुरक्षित आया, सॉस में केमिकल रंगों का मिला इस्तेमाल
➡हापुड़- कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, दबंगों ने छात्र को कॉलेज के बाहर पीटा, पिटाई से छात्र की आंख में चोट आई, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, सिंभावली के RSK इंटर कॉलेज का मामला
➡प्रयागराज- सीएम योगी का प्रयागराज दौरा आज, आज सुबह 11:25 बजे प्रयागराज आएंगे, नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026 में शामिल होंगे
➡वाराणसी- वाराणसी में पर्यटकों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, वीडियो की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट का मामला
➡गोरखपुर- CM का गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन, तीसरे दिन पूजा अर्चना, गौ-सेवा करेंगे CM, आज सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन
➡देहरादून- CM धामी का आज का कार्यक्रम, सुबह 11 बजे पेंशन राशि DBT से ट्रांसफर करेंगे, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को अप्रैल पेंशन, सचिवालय देहरादून में होगा कार्यक्रम, CM सीधे खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर
➡देहरादून- कावली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची




