*उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
खबर उन्नाव से है, जहां बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वीओ:- बता दे कि पूरा मामला उन्नाव के थाना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिखरीपुर रुल गांव का है, जहां सोमवार शाम करीब 7:30 बजे राहुल पुत्र भजनु उम्र लगभग 35 वर्ष जम्मू तवी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार में दूसरे नंबर का था और उसके परिवार में 5 बहनें और 3 भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
बाइट:- निर्मल कुमार ग्राम प्रधान।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




