💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡दिल्ली- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु में होगी मतगणना, पुडुचेरी और असम में सुबह 8 बजे से काउंटिंग, पहले पोस्टल बैलेट फिर EVM के वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, काउंटिंग सेंटर पर निगरानी, भारी पुलिस बल की तैनाती, केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात, CCTV-ड्रोन से निगरानी, एंट्री पर सख्त चेकिंग और पास सिस्टम लागू, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स मुस्तैद
➡लखनऊ- यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले, मधुसूदन हुल्गी DM देवरिया बने, सैमुअल पाल DM जौनपुर बने, आनंद वर्धन DM मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल DM महाराजगंज, संतोष कुमार शर्मा DM फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया DM मुरादाबाद, अंकित खंडेलवाल DM संभल, अभिषेक पांडेय DM प्रतापगढ़, शिव सहाय अवस्थी CEO ग्रामीण सड़क प्राधिकरण, अनुज सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अभिनव गोपाल VC गोरखपुर प्राधिकरण, अजय जैन नगर आयुक्त गोरखपुर, डॉ अल्का वर्मा विशेष सचिव वित्त, निधि बंसल डायरेक्टर हेल्थ यूपी, डॉ दिनेश चंद्र विशेष सचिव PWD, प्रवीण मिश्रा विशेष सचिव समाज कल्याण, रमेश रंजन अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त लखनऊ, दिव्या मित्तल विशेष सचिव राजस्व, चंद्र शेखर विशेष सचिव सिंचाई, नेहा जैन MD केस्को, समीर MD यूपी डेस्को, सी इंदुमती निदेशक महिला कल्याण, वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी, संतोष कुमार वैश्य नगर आयुक्त आगरा, राजेंद्र सिंह सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश सिंह सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज, अंकुर कौशिक VC कानपुर प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना विशेष सचिव नियुक्ति, हरिकेश चौरसिया सचिव UPSSSC, मदन सिंह गर्ब्याल विशेष सचिव आयुष, सान्या छाबड़ा अपर आयुक्त सेल टैक्स कानपुर, प्रफुल्ल शर्मा CDO लखनऊ, नेहा ब्याडवाल CDO हरदोई, आलोक प्रसाद CDO गाजीपुर, कुमार सौरभ CDO गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद CDO गोण्डा, जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव NRI विभाग, रिंकू सिंह राही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन
➡लखनऊ- यूपी में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट, सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की, खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील, लोगों से घर में रहने की अपील, गैर जरूरी यात्रा न करने की अपील, सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील
➡लखनऊ- रील के चक्कर में बढ़ रहे हादसों पर CM चिंतित, बच्चों के लिए भावुक पाती लिखी, सोशल मीडिया मजबूत संचार माध्यम, डिजिटल डेमोक्रेसी का उल्लेख, लेकिन जोखिम भी बढ़ा, रेलवे ट्रैक और ट्रेन दरवाजों पर रील खतरनाक, ऊंची इमारतों पुलों नदियों पर सेल्फी जोखिम, लाइक्स के लिए जान जोखिम में न डालने की अपील, परिवार के सपनों के टूटने की चेतावनी, युवाओं से जिम्मेदारी समझने की अपील
➡राजस्थान- राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप में बदलाव तय, लक्ष्मी मित्तल परिवार और अदार पूनावाला की एंट्री, 15,660 करोड़ वैल्यूएशन पर डील फाइनल, मित्तल परिवार के पास 75% हिस्सेदारी, पूनावाला के पास 18% स्टेक, बाकी 7% मौजूदा निवेशकों के पास, टीम का ओनरशिप स्ट्रक्चर बदलेगा
➡आगरा- किशोर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, फायरिंग में दो बदमाश घायल, 2 तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद, बसई जगनेर थाना क्षेत्र मामला
➡आगरा- 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, मोनू यादव के पैर में गोली लगी, ढाबा संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी, जेल से छूटते ही फिर धमकी दी, तमंचा और कारतूस बरामद, ट्रांस यमुना पुलिस की कार्रवाई
➡बहराइच- संदिग्ध हालात में लड़के-लड़कियां एक मकान में मिले, मोहल्लेवासियों ने गेट बंद किया, 3 लड़के 2 लड़कियां अंदर, 2 लड़के फरार, 1 लड़का हिरासत में, पुलिस जांच जारी
➡बहराइच- युवक का अजीब कारनामा, बाइक लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, हड्डी वार्ड में बाइक घुसाई, अफरा-तफरी मची, पुलिस ने बाइक कब्जे में ली
➡हापुड़- स्टंट करने के मामले में कार्रवाई, होमगार्ड के बेटे ने स्टंट किया, छात्राओं के सामने स्टंट वीडियो वायरल, वाशु और नवीन गिरफ्तार, 20 हजार का चालान
➡हापुड़- जलती चिता से सिर लेकर फरार मामला, तंत्र-मंत्र की आशंका, तीन संदिग्धों पर शक, पुलिस जांच में जुटी
➡हापुड़- सड़क किनारे शव मिला, तेज रफ्तार वाहन से मौत की आशंका, शिनाख्त जारी
➡रायबरेली- गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 1 की मौत 3 घायल
➡झांसी- 6 लोग शांति भंग में गिरफ्तार, बबीना पुलिस की कार्रवाई
➡अम्बेडकरनगर- भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, बाइक और कार की टक्कर, कई घायल
➡हाथरस- पिकअप ने महिला को टक्कर मारी, CCTV में हादसा कैद, चालक फरार
➡फतेहपुर- कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं और प्रशासन में झड़प, शेड हटाने को लेकर विवाद, भारी विरोध
➡बदायूं- 200 रुपये के विवाद में हत्या, दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस जांच में जुटी
➡सोनभद्र- जीजा पर साले का कुल्हाड़ी से हमला, घरेलू विवाद में वारदात, आरोपी फरार
➡दिल्ली- Jio यूज़र्स को झटका, 209 रुपये वाला प्लान बंद, लाखों यूज़र्स प्रभावित
➡दिल्ली- 5 राज्यों में मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और ड्रोन से निगरानी, भारी फोर्स तैनात




