स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से आह्वान किया कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही है।
“राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला को समय पर जांच और उचित उपचार मिले, ताकि सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सके।”




