58 वर्षीय टेलर पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
कानपुर नगर, हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र का है, जहां पड़ोस में रहने वाले 58 वर्षीय टेलर ने एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के अनुसार यह घटना कल शाम 30 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने थाना हरबंश मोहाल में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी आशुतोष सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
58 वर्षीय टेलर पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप,
Leave a comment
Leave a comment




