*अदिति आई हॉस्पिटल में जिला कर अभिभाषक संघ ने नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया*
*50 से अधिक कर अधिवक्ताओं,चार्टड अकाउंटेंट्स,जीएसटी व आयकर अधिकारियों का नेत्र परीक्षण हुआ*
नितेश प्रताप सिंह इटावा
इटावा।जिला कर अभिभाषक संघ इटावा द्वारा अध्यक्ष विवेक स्वरूप अग्रवाल एवं महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ चौधरी की अगुवाई में कर अधिवक्ताओं,चार्टेड अकाउंटेंट,जीएसटी एवं आयकर विभाग के अधिकारियों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शहर में ईदगाह,जीजीआईसी के सामने अदिति आई हॉस्पिटल में किया गया।
अदिति आई हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.दीपा गौर ने 50 से अधिक कर अधिकारियों,चार्टेड अकाउंटेंट एवं कर अधिवक्ताओं का नेत्र परीक्षण किया।
नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 एच पी राव दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।सर्व प्रथम अधिकारीगणों का नेत्र परीक्षण हुआ,तत्पश्चात कर अधिवक्ताओं ने नेत्र परीक्षण कराया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपा गौर एवं पूर्व अध्यक्ष डीबीए अनिल कुमार गौर ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया,साथ ही जिला कर अभिभाषक संघ अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा मुख्य अतिथि एवं नेत्र चिकित्सक डॉ.दीपा गौर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
शिविर में उपायुक्त अरुण सिंह,अनुरुद्ध राय सहायक आयुक्त मनीष राय,राकेश कुमार,सीटीओ रंजय कुमार, सिद्धार्थ अवस्थी,आयकर इंस्पेक्टर आशीष चौधरी,सीए गोपाल जी अग्रवाल के साथ सुरेश चन्द्र त्रिपाठी,सफदर हुसैन,मनोज उपाध्याय, रूपेन्द्र सिंह चौहान,मनोज दीक्षित,उपेंद्र सिंह,ज्ञानेंद्र वर्मा सत्यवीर सिंह यादव,शैलेन्द्र यादव,संजीव यादव,मो. इलियास,शिवम पोरवाल, संदीप अग्रवाल,निशांत पोरवाल,रोविन भदौरिया, विवेक भदौरिया,अजय भदौरिया,राजीव शर्मा,कमल भाटिया,गोविंद कुमार गुप्ता, मुदित मिश्रा व चंद्रगुप्त वर्मा आदि कर अधिवक्ताओं का नेत्र परीक्षण हुआ।




