*कुल 25 अवैध शस्त्र तथा 35 जिन्दा व चार खोखा कारतूस बरामद।*
*अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले चार अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार,*
नितेश प्रताप सिंह इटावा
इटावा। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना वैदपुरा तथा थाना बसरेहर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गयी कार्यवाही।
जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण, उनकी बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि को एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना वैदपुरा व थाना बसरेहर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महोला तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम महोला से ग्राम रामेत जाने वाले रास्ते पर 30-40 मीटर अन्दर दाहिनी तरफ बबूल के जंगल मे हाइटेंशन लाइन के नीचे पुरानी ट्यूबेल कोठरी के पास कुछ अपराधी एकत्र होकर असलहा का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो अभियुक्तगण अमित कुमार उर्फ नित्ता पुत्र इन्द्रपाल के दाहिने पैर मे गोली लगी जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया व अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र लाल चन्द्र, अंशू पुत्र रमेश चन्द्र, भूप सिंह पुत्र राजाराम को ग्राम महोला से ग्राम रामेत जाने वाले रास्ते पर पुरानी ट्यूबेल कोठरी के पास से गिरफ्तार किया गया।
1. अमित कुमार उर्फ नित्ता पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम वैदपुरा थाना वैदपुरा जनपद इटावा उम्र करीब 21 वर्ष ।
2. सोनू कुमार पुत्र लाल चन्द्र निवासी चकवा बुजुर्ग थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र करीब 25 वर्ष ।
3. अंशू पुत्र रमेश चन्द्र निवासी चकवा बुजुर्ग थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र करीब 21 वर्ष ।
4. भूप सिंह पुत्र राजाराम निवासी अधियापुरा थाना वैदपुरा जनपद इटावा उम्र करीब 64 वर्ष। पकड़े गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 20 अवैध (निर्मित) तमन्चा 315 बोर व 01 अवैध (अर्धनिर्मित) तमंचा 315 बोर व 01 अवैध (निर्मित) तमंचा 12 बोर तथा 02 अवैध(अर्धनिर्मित) तमंचा 12 बोर व 01 अवैध 32 बोर तंमचा, 15 अवैध कारतूस 12 बोर व 04 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर तमंचे की नाल मे फसे हुए अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर चलाये गये 20 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 एन्ड्रोइड मोबाइल एंव शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध शस्त्र निर्मित कर जनपद इटावा व आस पास के जनपदो में असलहो की तस्करी करते हैं। जिस कारण हम लोगों द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा था।




