*सामाजिक एवं मानव सेवा समिति के अस्थायी रैनबसेरा में गैर जनपद से आये 80 छात्र/ छात्राओं ने किया विश्राम*
नितेश प्रताप सिंह इटावा की रिपोर्ट
इटावा- जनपद में शनिवार और रविवार को उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट परीक्षा-2025 में गैर जनपद से आये लगभग 80 छात्र/ छात्राओं ने सामाजिक एवं मानव सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में माँ वैष्णवी उत्सव गार्डन, पक्का तालाब, इटावा में बनाये गए अस्थायी रैन बसेरा में रात्रि विश्राम किया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी/ सभासद) ने बताया कि होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट परीक्षा गैर जनपद से देने आये 80 छात्र/ छात्राओं और उनके परिजनों ने हमारे रैन बसेरा रात्रि विश्राम किया।
रैनबसेरा में प्रमुख सहयोग राजू पहलवान, राजू वर्मा (गणेश टेण्ट हाउस), शिवा ठाकुर व हर्ष का रहा।




