*उन्नाव नवाबगंज में सैनिक की कीमती जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई गुहार*
ख़बर उन्नाव से है जहां नवाबगंज कस्बे में एक भारतीय सैनिक की कीमती जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सैनिक अपनी मां के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी घनश्याम मीणा से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित सैनिक का आरोप है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर दबंग भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं। सैनिक ने यह भी आरोप लगाया कि हसनगंज तहसील प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरती है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सैनिक ने जिलाधिकारी से भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कब्जा की गई जमीन को खाली कराने की मांग की है। उसने कहा कि वह देश की सेवा में तैनात है और पीछे उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया, जो बेहद चिंताजनक है। वहीं, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
बाइट – पीड़ित सैनिक।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




