*एम जे एफ लायन डा.राम नारायन वर्मा मंडलाध्यक्ष निर्वाचित*
नितेश प्रताप सिंह इटावा
इटावा। लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल 321 सी 2 का वार्षिक अधिवेशन भुवाली जिला नैनीताल में दिनांक 25,26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।
इस अधिवेशन में मंडलाध्यक्ष के चुनाव में लायंस क्लब इटावा के वरिष्ठ सदस्य एम जे एफ लायन डॉ. राम नारायन वर्मा मंडलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
डॉ.राम नारायन वर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर लायंस क्लब इटावा के पूर्व मंडलाध्यक्ष एम जे एफ लायन जे डी अग्रवाल, मंडलीय जी एम टी समन्वयक लायन अतुल भार्गव,लायन डॉ.डी.के.दुबे, डॉ.एस.सी.गुप्ता,लायन अरुण वर्मा,अध्यक्ष लायन ज्ञान अग्रवाल,सचिव लायन मोहित श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष लायन गौरव पोरवाल,लायन राजेश अग्रवाल,लायन श्रीमन नारायण तिवारी,लायन शैलेश पाठक,लायन अनुराग मिश्रा एवं भरथना राधे राधे क्लब के लायन सुबोध दीक्षित,लायन भानु वर्मा एवं लायन अतुल कौशल ने उनको बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि उनके कुशल निर्देशन में मंडल उच्च शिखर पर पहुंचेगा।




