*हेलीकॉप्टर के पास आ गिरा हिज्बुल्लाह का ड्रोन, IDF सैनिकों में मची अफरा-तफरी*
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दक्षिणी लेबनान में Hezbollah का ड्रोन Israel Defense Forces (IDF) के रेस्क्यू हेलीकॉप्टर के बेहद करीब आकर गिरता दिख रहा है।
ड्रोन के पास गिरते ही मौके पर मौजूद सैनिकों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।




