3- विकास की गति नहीं रुकेगी: विधायक सुरेंद्र मैथानी
कानपुर नगर, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में व भाजपा विघायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्र के एच-ब्लॉक, गुजैनी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। लगभग ₹18.29 लाख की लागत वाले इन कार्यों में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण और पेयजल संकट को दूर करने हेतु कई समरसेबल पंपों की स्थापना शामिल है।
कार्यक्रम में विधायक द्वारा निम्नलिखित कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिसमें सड़क एच-ब्लॉक गुजैनी में के.एस. भारती स्कूल से सुमित शर्मा के मकान तक नई इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण (लागत ₹13 लाख, एच-1 कच्ची बस्ती, बगिया हाईवे किनारे और जल निगम स्टोर के पास कुल 3 नए समरसेबल पंपों का भूमि पूजन (कुल लागत ₹5.29 लाख)। इस दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा, मेरा लक्ष्य केवल ईंट-पत्थर की दीवारें खड़ी करना नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन में सुगमता लाना है। गुजैनी की इन गलियों में इंटरलॉकिंग सड़क बनने से जलभराव और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। पानी जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है। एच-1 कच्ची बस्ती और बगिया क्षेत्र के निवासियों को दूर से पानी न लाना पड़े, इसके लिए हमने यहाँ नए समरसेबल पंपों की स्वीकृति दी है। कहा प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र पर चलते हुए गोविंद नगर विधानसभा का कोना-कोना विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। धन की कमी किसी भी जनहित के काम में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। मैं केवल चुनाव के समय दिखने वाला जन-प्रतिनिधि नहीं हूँ। आपके सुख-दुख में खड़ा रहना और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी और धर्म दोनों है। कार्यक्रम में सोनू मिश्रा, संजय गुप्ता, हर्षित चौहान,राघवेंद्र कुमार, अतुल श्रीवास्तव, रामजी सिंह, अविरल कुमार एवं अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।
विकास की गति नहीं रुकेगी: विधायक सुरेंद्र मैथानी कानपुर नगर,
Leave a comment
Leave a comment




