2-शॉर्टसर्किट से लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
कानपुर घाटमपुर, कानपुर के घाटमपुर में बीती भोर आग लगने के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आल की चपेट में आकर एक मकान व दुकान जल गई, वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।
शनिवार की भोर लगभग 04:00 बजे मोहल्ला आशा नगर कस्बा, दीना मार्केट पुराना डाकखाना रोड स्थित एक मकान/दुकान में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की जलने से मृत्यु हो गई। चार अन्य व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी घाटमपुर भेजा गया। फायर ब्रिगेड द्वारा 04 गाड़ियों की सहायता से आग पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक/प्रचलित कार्यवाही की जा रही है।
हरिओम की रिपोर्ट




