1- दंत स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
कानपुर नगर, लायंस क्लब कानपुर सेंट्रल एवं लायंस क्लब कानपुर शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन्स, कानपुर स्थित एक प्रमुख विद्यालय में दंत स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. स्वाति गुप्ता एवं उनकी टीम के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का दंत परीक्षण किया। लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विद्यार्थियों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
वाइस गवर्नर लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री, विश्वरतन त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, वीना मिश्रा, दिलीप गुप्ता, कमता प्रसाद गर्ग, रुचि अग्निहोत्री, लायन कीर्ति आदि सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य जी ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने दाँतों की देखभाल करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ।
दंत स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कानपुर नगर, लायंस क्लब कानपुर सेंट्रल एवं लायंस क्लब कानपुर शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन्स,
Leave a comment
Leave a comment




