💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गाजीपुर प्रकरण, लखनऊ मेयर के बयान का विरोध, हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, गाजीपुर में बच्ची से रेप के बाद पथराव, घटना के विरोध में सपा नेताओं का प्रदर्शन
➡लखनऊ, लखनऊ नगर निगम सदन का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन बिल पर चर्चा का विरोध, सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने किया हंगामा, नारेबाजी करते हुए सदन से किया वॉक आउट, मेयर पर सपा, कांग्रेस पार्षदों ने लगाए आरोप, लखनऊ मेयर के विवादित बयान का विरोध, मेयर आवास पर चप्पल फेंकने का मुद्दा उठा, मैं अखिलेश यादव की बड़ी बहन हूं – महापौर
➡लखनऊ, पारा पुल पर तेज रफ्तार कार पलटी, कार में फंसे लोगों को निकाला गया बाहर, पारा थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
➡हापुड़, जिला मुख्यालय पर सपा का धरना प्रदर्शन, समाजवादियों ने पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने समाजवादियों के हाथों से पुतला छीना, पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में छीनाझपटी, विभिन्न मांगों को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन
➡सहारनपुर, कैलाशपुर गांव में टेंट हाउस में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लिया विकराल रूप, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख, दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, टेंट मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की, गागलहेड़ी क्षेत्र के कैलाशपुर गांव का मामला
➡इटावा, अखिलेश यादव पहुंचे इटावा के चकरनगर, अहेरिया में श्री राम कृष्ण परम धाम में कार्यक्रम, 108 कुण्डीय महायज्ञ, भागवत कथा में शामिल, महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से की मुलाकात
➡उन्नाव, भ्रष्टाचार के बाद भी BEO की कुर्सी बरकरार, अनीता शाह का पिछले साल हुआ था ट्रांसफर, 9 माह बाद भी बीघापुर में ज्वाइन नहीं किया, पूर्व BSA संगीता सिंह सेंगर ने तबादला किया था, मौजूदा BSA शैलेश पांडेय ने आदेश दबा लिया
➡चित्रकूट, गेहूं क्रय केंद्र में अवैध वसूली का आरोप, केंद्र में किसानों से अवैध वसूली का आरोप, खर्च के नाम पर प्रति कुंतल 2 किलो गेहूं, किसानों से 52 रुपये प्रति कुंतल की वसूली, सरकारी निर्देश सिर्फ 20 रुपये कटौती के हैं, कर्वी तहसील के खोह क्रय केंद्र का मामला
➡देवरिया, कंबाइन मशीन नदी में पलटी, घाघरा नदी पार करते समय पलटी, हादसे में ड्राइवर-क्लीनर बाल-बाल बचे, JCB की मदद से निकाली गई कंबाइन मशीन, सलेमपुर क्षेत्र के लार नादौली घाट का मामला
➡कानपुर, इनामी हिमांशु शर्मा उर्फ मुसीबत अरेस्ट, बर्रा पुलिस ने घर से अरेस्ट कर भेजा जेल, मेन गेट में तालाबंद कर घर में था इनामी, युवक पर टॉयलेट कर मारपीट की थी, रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट की थी
➡जालौन, होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी, DM, SP ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया, बिजली, पानी, सीसीटीवी की पड़ताल, 19 हजार 152 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
➡हाथरस, पुलिस ने कांग्रेस के दावे को बताया झूठा, छेड़छाड़ के बाद हत्या का लगाया था आरोप, ऐसी कोई घटना नहीं हुई – SSP रामानंद कुशवाहा, एएसपी बोले तथ्यों के आधार पर होगी जांच, हाथरस पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की
➡प्रयागराज, अफजाल अंसारी ने दाखिल की याचिका, इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, गांजा वाले विवादित बयान को लेकर याचिका, गांजा वाले केस को रद्द करने की मांग की, गाजीपुर की MP-MLA स्पेशल कोर्ट में कार्यवाही, कोर्ट में चल रही कार्यवाही खत्म करने की अपील, पुलिस चार्जशीट पर कोर्ट पहले ले चुका है संज्ञान, महाकुंभ 2025 से पहले दिया गया था विवादित बयान, बयान में गांजे को वैध करने की उठाई थी मांग, गाजीपुर कोतवाली में दर्ज हुई थी FIR, हाईकोर्ट में अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई
➡सीतापुर, इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का मामला
➡ऋषिकेश, एम्स ऋषिकेश का दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हैं चीफ गेस्ट, सीएम धामी, राज्यपाल समारोह में मौजूद, मंत्री अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम में शामिल, उपराष्ट्रपति ने समारोह का शुभारंभ किया
➡दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय का बड़ा आदेश, Facebook, Google और X को हाईकोर्ट के निर्देश, केस से जुड़े कोर्टरूम के वीडियो हटाने का आदेश, वीडियो में केजरीवाल की पेशी और बहस शामिल, रिकॉर्डिंग का अनाधिकृत प्रसार स्वीकार्य नहीं – HC
➡दिल्ली, MCD में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, दोनों पदों पर बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन, मेयर पद पर प्रवेश वाही ने किया नामांकन, डिप्टी मेयर पद पर मोनिका पंत का नामांकन, दोनों पदों पर BJP प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, AAP ने मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव नहीं लड़ा
➡अमरोहा, पीड़ित के खाते में वापस कराए रुपए, नौगावां साइबर टीम ने वापस कराए रुपए, पीड़ित के खाते से उड़ाए थे 75219 रुपए, पैसे मिलने पर पीड़ित ने जताया आभार, नौगावां सादात क्षेत्र का मामला
➡मेरठ, विवाहिता पर जानलेवा हमला, ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा, धारदार हथियारों से हमले का आरोप, शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया, विवाहिता से देह व्यापार कराने का आरोप, इंकार करने पर पिटाई, पैर और गर्दन पर टांके, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, लेंसकार्ट शोरूम के बाहर नारेबाजी, भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की, शोरूम में कर्मचारियों को लगाया टीका, गोविंद नगर में स्थित लेंसकार्ट शोरूम
➡अम्बेडकरनगर, थाने पर युवक की पिटाई करने का मामला, पिटाई करने वाले 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, सिपाही हिमांशु, सतीश और संजीत पर कार्रवाई, एसपी प्राची सिंह ने सिपाहियों पर की कार्रवाई, अंकित तिवारी को पकड़कर थाने पर लाकर पिटाई, युवक के शरीर पर कई जगह थे चोट के निशान, कल अंकित तिवारी का वीडियो हुआ था वायरल, राजेसुल्तानपुर थाने पर तैनात सिपाहियों पर कार्रवाई




