*होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एएसपी दीपक यादव ने शुक्लागंज केंद्र का किया निरीक्षण*
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में गुरुवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने शुक्लागंज स्थित ओ0पी0जे0डी0 इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
एएसपी दीपक यादव ने केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*दिए सख्त निर्देश*
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी, जैमर और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी ।
*रमन शर्मा शुक्लागंज संवाददाता*




