💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡गोरखपुर- सीएम योगी का आज गोरखपुर में कार्यक्रम, 497 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 1,055 करोड़ की विकास योजनाएं शामिल, राप्ती इको पार्क में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम, सड़क, पेयजल, सीवरेज समेत कई परियोजनाएं, स्वच्छ स्कूल अभियान के पोस्टर का करेंगे विमोचन
➡प्रयागराज- आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट आएगा, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आएगा, शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
➡बदायूं- शादी समारोह में पागल कुत्ते का हमला, विदाई के वक्त घुसा आवारा कुत्ता, कुत्ता ने बारातियों पर किया हमला, 60 से ज्यादा लोग घायल, एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए भीड़, किसान ने फावड़े से कुत्ते को मारा, कुत्ते के मरने के बाद राहत, बिसौली में सनसनीखेज घटना
➡अयोध्या- खड़ी रेनाल्ट गाड़ी बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, पूराकलंदर थाना क्षेत्र में घटना
➡बांदा- युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पिता, भाई, मां ने सड़क पर घसीटकर पीटा, प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ विवाद, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी युवती, घर चलने को कह रहे थे परिजन, इसी बात पर बीच सड़क जमकर की पिटाई, नरैनी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मुरादाबाद- कांठ थाना क्षेत्र में डबल मर्डर, भैंसली जमालपुर में मां-बेटे की हत्या, मानसिक रूप से विकलांग लड़की को लेकर विवाद, विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने मामला दर्ज किया, मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया
➡बहराइच- BJP नेता पवन जायसवाल गिरफ्तार, धोखाधड़ी, कई गैर-जमानती धाराओं में FIR, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, फर्जी इकरारनामा बनवाने का आरोप, जमीन न बेचने पर आवेदिका को दी धमकी, फर्जी दस्तावेज से पैसे मांगने का आरोप, बहराइच के अटकोनवा इलाके का मामला
➡बहराइच- बार-बालाओं के डांस के दौरान विवाद, नाचने से मना करना परिवार को पड़ा भारी, 6 दबंगों ने दूल्हे समेत पूरे परिवार को पीटा, दूल्हा, माता-पिता, गर्भवती बहन हमले में घायल, डांस के दौरान विवाद बढ़ा, चलीं लाठियां, रिसिया थाना के लालपुर मीरामऊ का मामला
➡झांसी- बजट पर बवाल, नगर निगम में घमासान, भाजपा पार्षद बनाम महापौर आमने-सामने, महापौर बिहारी लाल आर्य से टकराव बढ़ा, नगर आयुक्त पर पार्षदों की अनदेखी के आरोप, आकांक्षा राणा पर सुनवाई न करने का आरोप, नगर निगम का बजट अटका, 21.82 करोड़ के घाटे का खतरा, 22 पार्षदों ने खोला मोर्चा, BJP संगठन को भेजी शिकायत
➡रायबरेली- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों के द्वारा महिला को पहुंचाया अस्पताल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- GST की SIB टीम की छापेमार कार्रवाई, स्किम्ड मिल्क पाउडर फर्म पर छापा, इनपुट टैक्स क्रेडिट में 90 लाख का अंतर मिला, ITC में भी 90 लाख की गड़बड़ी सामने आई, टीम ने 85 लाख विभाग के खाते में जमा कराए, फर्म की विशेष जांच अभी भी जारी, पक्का बाग स्थित प्रतिष्ठान पर छापेमारी
➡हापुड़- टीन सैड में चला मिला अमान्य स्कूल, बिना मान्यता के 10वीं की कक्षा थी संचालित, BSA ने निरीक्षण का स्कूल को जारी किया नोटिस, जर्जर बिल्डिंग में डाली गई थी टीन सैड, श्रीगणपति पब्लिक स्कूल का मामला
➡फिरोजाबाद- थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को सफलता, हत्या के आरोपी “जर्मन” को किया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को पकड़ा, कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद
➡सहारनपुर- अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, एएसपी ने खुद यमुना नदी में छापा मारा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सीज किया, टोडरपुर-गन्देवड़ मार्ग पर की चेकिंग, सभी वाहनों को थाना परिसर में खड़ा किया गया
➡देहरादून- बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, पूरे विधि-विधान से खुले कपाट, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा बद्रीनाथ धाम, सीएम भी बद्रीनाथ धाम में मौजूद, 6 महीने तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़




