By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: डीएम की पहल से बदली जिला पुस्तकालय की तस्वीर,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > डीएम की पहल से बदली जिला पुस्तकालय की तस्वीर,
Uncategorized

डीएम की पहल से बदली जिला पुस्तकालय की तस्वीर,

timesandspace
Last updated: 2026/04/22 at 6:31 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

डीएम की पहल से बदली जिला पुस्तकालय की तस्वीर, सीएसआर से 20 लाख में हुआ आधुनिकीकरण
– अब 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था, प्रतियोगी युवाओं को मिला बेहतर अध्ययन माहौल
– 67 हजार से अधिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह, छात्रों के लिए बना ज्ञान का बड़ा केंद्र
कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल से राजकीय जिला पुस्तकालय का स्वरूप बदल गया है। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से करीब 20 लाख रुपये खर्च कर पुस्तकालय का आधुनिकीकरण कराया गया है, जिससे अब यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
जिलाधिकारी ने पुस्तकालय पहुंचकर सीएसआर फंड से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। प्रथम तल स्थित वाचनालय में उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी तैयारी, पुस्तकों की उपलब्धता, पेयजल और इंटरनेट सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने बेहतर व्यवस्था पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय को और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा और छात्रों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। आधुनिकीकरण के तहत पुस्तकालय में कुर्सी-मेज, आरओ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और समृद्ध पुस्तक संग्रह जैसी सुविधाएं उन्नत की गई हैं। पहले जहां 60 से 70 छात्र ही एक साथ बैठ पाते थे, अब करीब 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को एक साथ अध्ययन का अवसर मिल रहा है। पुस्तकालय प्रभारी प्रशांत कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 50 छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन कर रहे हैं। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ साहित्य, विज्ञान, गणित, इतिहास, संस्कृति, जीवनी और अन्य विषयों की 67 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। सभी प्रमुख समाचार पत्र और पत्रिकाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में इंटरनेट, इनवर्टर और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यह प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है और तीन वर्ष की सदस्यता के लिए मात्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। शांत और व्यवस्थित वातावरण के कारण यह पुस्तकालय छात्रों के लिए एक प्रभावी अध्ययन केंद्र बनता जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के और विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और इसे युवाओं के लिए और अधिक उपयोगी बनाने पर जोर दिया।

हरिओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश- लखनऊ समेत 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर India Meteorological Department का अलर्ट जारी,

*यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्ट हो जाने के बाद, उपभोक्ता द्वारा वर्तमान में प्रीपेड स्मार्ट मीटर बैलेंस में पर्याप्त/अधिक

विश्व अर्थ दिवस पर लगाए गए बेलपत्र के पौधे इनर व्हील क्लब बरेली

मीरपुर कैंट झाड़ियों में लगी भीषण आग

संतुलित उर्वरक उपयोग हेतु यूपी में विशेष अभियान अटारी कानपुर ने बनाई रणनीति

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

उत्तर प्रदेश- लखनऊ समेत 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर India Meteorological Department का अलर्ट जारी,

April 22, 2026
featured image
Uncategorized

*यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्ट हो जाने के बाद, उपभोक्ता द्वारा वर्तमान में प्रीपेड स्मार्ट मीटर बैलेंस में पर्याप्त/अधिक

April 22, 2026
Uncategorized

विश्व अर्थ दिवस पर लगाए गए बेलपत्र के पौधे इनर व्हील क्लब बरेली

April 22, 2026
Uncategorized

मीरपुर कैंट झाड़ियों में लगी भीषण आग

April 22, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • उत्तर प्रदेश- लखनऊ समेत 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर India Meteorological Department का अलर्ट जारी,
  • *यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्ट हो जाने के बाद, उपभोक्ता द्वारा वर्तमान में प्रीपेड स्मार्ट मीटर बैलेंस में पर्याप्त/अधिक
  • विश्व अर्थ दिवस पर लगाए गए बेलपत्र के पौधे इनर व्हील क्लब बरेली
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?