*जुर्माने के बाद भी खलारी खदान संचालक के हौसले बुलंद*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बाँदा।जिले में लगातार मिल रहीं अवैध खनन की शिकायतों के बाद डीएम जे0रिभा ने अपने कार्यकाल में 5 अप्रैल26को जांच कर कार्यवाही के लिए गठित संयुक्त टीम बनाई थी। गठित टीम ने खदानों में छापेमारी कर जांच पड़ताल की। जांच टीम को शिकायत सही मिली। बड़े पैमाने में नरैनी क्षेत्र में अवैध खनन पाया गया था। जांच के बाद चार खदानों के खिलाफ करीब पौने दो करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया था। सबसे बड़ा जुर्माना जरर और खलारी में संचालित बालू खदान के पट्टाधारक सुलभ सक्सेना निवासी गांधी नगर महोबा के खिलाफ खनन क्षेत्र के बाहर 5907 व 3486 घनमीटर अवैध खनन व परिवहन के एवज में कुल एक करोड़ सात लाख आठ हजार बीस रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन जुर्माना कार्यवाही व जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी खलारी खदान के संचालक सुलभ सक्सेना सुधरने का नाम नही ले रहे हैं।सूत्रों की माने तो रात में एनजीटी के नियमो के विरुद्ध भारी भरकम मशीनों से बालू खनन किया जाता है। पर्यावरण के साथ जलीय जीव भी संकट में है।ओवरलोड वाहनों से बालू की निकासी की जाती है।कई बार तो किसानों की जमीन से जबरन ट्रकों की निकासी कर धमकाने का मामला भी सामने आया है।दबंगई के चलते किसानों की आवाज़ उठाने से पहले ही खदान संचालक सुलभ सक्सेना दबा देता है।अब लोगो की निगाह तेज़ तर्रार डीएम अमित आसेरी के ऊपर टिकी हुई है। खदान संचालक सुलभ सक्सेना की खदान खलारी में नियम विरुद्ध कार्यो,व अवैध खनन पर कार्यवाही कब होगी। योगी सरकार की नीति के खिलाफ सुलभ सक्सेना चैलेंज दे रहे हैं।सीएम के सख्त चेतावनी के बाद भी खलारी में अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों की निकासी चर्चा का विषय बनी हुई है।सूत्रों का कहना है कि खलारी में अवैध खनन करके बड़े पैमाने पर मोरम डंप की जा रही है।जिसको अधिक पैसों पर बरसात में अधिक पैसों पर बेची जा सके।जिलाधिकारी जे0रिभा की तर्ज़ पर खदानो पर जांच व कार्यवाही ईमानदार डीएम अमित आसेरी भी टीमो का गठन कर खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का काम करेंगे लोगो को बड़ी उम्मीद नवांगतुक डीएम से है।
*जुर्माने के बाद भी खलारी खदान संचालक के हौसले बुलंद*
Leave a comment
Leave a comment




