💁🏻♂️*दोपहर 01 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पर सख्ती, प्रश्नपत्र, कंटेंट शेयर किया तो बनेगा अपराध, भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र शेयर किया तो क्राइम, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत होगा केस
➡लखनऊ- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, UP पृथ्वी पर सबसे रोशन क्षेत्रों में से एक- शर्मा, एके शर्मा ने नासा की रिपोर्ट का हवाला दिया, तिरंगा स्ट्रीट लाइट का बड़ा योगदान- एके शर्मा, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण तेजी से हुआ- शर्मा, ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी
➡लखनऊ- BSP सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, महिला आरक्षण पर BSP नेता गुमराह न हों- माया, कोई भी धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करना है – माया, मैं अभी पार्टी के कार्यों से दिल्ली जा रही हूं- माया, दिए गए निर्देशों पर अमल करते रहना है- माया, बेहतर कानून व्यवस्था BSP सरकार में थी- माया
➡लखनऊ- 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बापू भवन चौराहे पर जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी, अभ्यर्थियों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, अभ्यर्थियों को अभी तक नहीं मिली नियुक्ति, कोर्ट में भी प्रभावी पैरवी न करने का आरोप, पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया, विधानसभा घेरने जा रहे अभ्यर्थियों को रोका
➡ललितपुर- नाबालिग का रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप, पिता की मौत के बाद हड़पी मुआवजा रकम, चाचा, फूफा, प्रधान पर मिलीभगत का आरोप, कंपनी हादसे में हुई थी वकील राजपूत की मौत, RTGS से लाखों रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर, 48 लाख का मिला मुआवजा- पीड़िता, हाथ आया एक भी रुपया नहीं- पीड़िता, पैसे मांगने पर धमकी, गाली-गलौज किया- आरोप, नाबालिग बेटी ने एसपी से लगाई गुहार, जखोरा थाना क्षेत्र गोरा गांव का मामला
➡कानपुर देहात- एम्बुलेंस फर्जीवाड़े मामले में बड़ा खुलासा, 102, 108 एम्बुलेंस सेवा में फर्जी ट्रिप मामला, राजपुर PHC में संचालित 3 एम्बुलेंस की रिपोर्ट, दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह की डिटेल उजागर, तीन महीनों में 3 एम्बुलेंसो ने करीब 2344 ट्रिप, जांच में करीब 667 ट्रिप फर्जी पाई मिली, कागजों में चक्कर दिखाकर किया गया बड़ा खेल, फर्जीवाड़े का ठोस सबूत सामने आने से हड़कंप, अब पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जिम्मेदारों पर गाज संभव, जांच का दायरा बढ़ा, शासन स्तर से कराया जा रहा क्रॉस चेक
➡मैनपुरी- नगर पालिका परिषद में नियुक्ति का मामला, बड़े बाबू वरुण मिश्रा को गलत तरीक से चार्ज, शिकायतकर्ता ने अधिशासी अधिकारी को दिया पत्र, बड़े बाबू को दिया गलत तरीके से चार्ज- आरोप, DM, CM को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग, डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिए जांच के आदेश, नगर पालिका परिषद मैनपुरी का है मामला
➡प्रतापगढ़- रेप का आरोपी प्रयागराज से फरार, स्वरूपरानी हॉस्पिटल प्रयागराज से फरार, तबीयत बिगड़ने पर प्रयागराज भेजा गया था, आरोपी जलालुद्दीन की तलाश में पुलिस, मानिकपुर थाना इलाके में की थी दरिंदगी, दो वर्षीय मासूम के साथ की थी दरिंदगी, कुंडा कोतवाली के रहवई का निवासी है आरोपी
➡गोरखपुर- रेबीज संक्रमित भैस का दूध पीने से हड़कंप, 30 लोगों ने लगवाया एन्टी रेबीज इंजेक्शन, उरुवा PHC पर लगवा रहे हैं इंजेक्शन, उरुवा क्षेत्र के बेसहनी गांव का मामला
➡प्रयागराज- ANTF यूनिट ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद, हेरोइन की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए, मांडा क्षेत्र निवासी अनिश, सौरभ अरेस्ट, गंगानगर जोन के नवाबगंज क्षेत्र से अरेस्ट
➡प्रतापगढ़- थाने में दो दारोगा आपस में भिड़े, दारोगा आनंद राय व रामाश्रय यादव में मारपीट, पुलिस कर्मियों ने दोनों दारोगा को छुड़ाया, एसपी दीपक भूकर ने दोनों को किया सस्पेंड, दोषी दोनों दारोगा के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू, जेठवारा थाना के दो दारोगा पर हुई कार्रवाई
➡हापुड़- CTA टेक्सटाइल सिटी कंपनी में मजदूरों का हंगामा, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए मजदूर, 8 घंटे नियमित ड्यूटी करने की मांग, ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र क़े अपचल गढ़ी का मामला
➡बहराइच- नेपाली नोटो की खेप संग 4 गिरफ्तार, देर रात रूपईडीहा थाने पहुंचे SP विश्वजीत, 2 नेपाली और 2 भारतीय आऱोपी अरेस्ट, कई सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ, थाना रूपईडीहा के नेपाल बॉर्डर का मामला
➡हमीरपुर- नदी में नहाने गए युवक डूबा, बेतवा नदी में डूबकर मौत हुई, दोस्तों संग बेतवा नदी गया था, गोताखोरों की मदद से शव बरामद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जरिया थाना क्षेत्र के चंदौत गांव का मामला
➡हमीरपुर- भाजपा की महिला पदाधिकारियों का प्रदर्शन, प्रदर्शन कर विपक्षी दलों का फूंका पुतला, महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर प्रदर्शन, भाजपाइयों ने ‘जन आक्रोश मार्च’ निकाला, सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड में फूंका पुतला
➡सहारनपुर- सांसद इमरान मसूद बने ट्रैफिक सिपाही, इमरान को जाते समय रास्ते में जाम मिला, गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने लगे इमरान, इमरान की भी कार जाम में फंस गई थी, सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡नोएडा- श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने का मामला, नोएडा पुलिस ने आरोपियों की रिमांड ली, मनीषा चोहान, आकृति चौधरी, सृष्टि गुप्ता की रिमांड ली, आज से 5 दिनों तक पुलिस रिमांड पर रहेंगी तीनों लड़कियां, पुलिस नोएडा हिंसा से जुड़ी जानकारी जुटाएगी, दो आरोपियों की जमानत याचिका पर कल सुनवाई
➡मेरठ- सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात, हथियारों के बल पर जेवर से भरा बैग लूटा, करीब ₹4 लाख के सोने चांदी के जेवर थे, बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी को लूटा, पुलिस CCTV चेककर तलाश में जुटी, भावनपुर क्षेत्र के हसनपुर गांव की घटना
➡मैनपुरी- लॉरेंश विश्नोई गैंग के नाम से धमकी, पीड़ित को गैंग से मिला धमकी भरा पत्र, 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का मामला
➡हाथरस- बाइक शोरूम में घुसे नकाबपोश बदमाश, 85 हजार की नगदी चोरीकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश, शोरुम संचालक मयंक सिंघल ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी, कोतवाली सासनी क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली- नरेला में कारखाने में लगी आग, जूते के कारखाने में लगी आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद, आग बुझाने का काम जारी
➡पश्चिम बंगाल- सीएम योगी का बड़ा बयान, बंगाल की धरा को भारत की आध्यात्मिक धरा- CM, TMC के गुंडे कब्जा करते हैं – सीएम योगी, बंगाल आज कंगाल है – सीएम योगी, किसान परेशान, युवा बेरोजगार हैं- सीएम, यूपी में अब कोई कब्जा नहीं कर सकता – सीएम, 4 मई को भगवा ध्वज लहराएगा – सीएम योगी




