*सिद्ध विनायक मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
*डिस्टिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
थाना हरबंश मोहाल क्षेत्र से बड़ी खबर
कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध विनायक मंदिर में हुई मुकुट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मजीद अंसारी, अंजुम परवीन और जावेद अहमद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज के आधार पर आरोपी और उसकी स्कूटी की पहचान की गई, जिसके बाद मजीद अंसारी को उसकी पत्नी अंजुम परवीन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी मजीद अंसारी ने चोरी किया गया मुकुट एक सुनार को बेच दिया था। पुलिस ने उस सुनार जावेद अहमद को भी हिरासत में ले लिया, जिसने मुकुट को गलाकर चांदी के बिस्किट बना दिए थे।
👮♂️ बरामदगी:
154 ग्राम चांदी के बिस्किट
₹23,200 नकद
एक स्कूटी (DL3SFB 3477)
पुलिस ने स्कूटी को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
तीनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
👉 इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।




