💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी में 40 IAS अफसरों के तबादले, गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने, इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने, कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने, अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती, आलोक यादव जिलाधिकारी शामली, अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर, नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने, अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर, सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं, निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर, घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव, अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी, इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी, बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने, मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने, अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने, नितीश कुमार UPPCL के MD बने, श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने, किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग, दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल, शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME, आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME, रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने, मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने, अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग, जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं, सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन, बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना, जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर बने, हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण, केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि, श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं, गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने, पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने
➡लखनऊ- यूपी में 44 एडिशनल एसपी के तबादले, मनोज कुमार गुप्ता ASP सीतापुर बने, अरविंद कुमार वर्मा द्वितीय ASP हमीरपुर, ब्रज नारायण सिंह एएसपी सुल्तानपुर, चिरंजीन मुखर्जी ADCP प्रयागराज बने, हितेन्द्र कृष्ण ASP सीआईडी लखनऊ, मुकेश चंद्र उत्तम ASP प्रयागराज, चंद्रकेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, राजेश कुमार तिवारी ASP यातायात मथुरा, अभय कुमार मिश्र ADCP गौतमबुद्धनगर, वरुण कुमार सिंह ACP कमिश्नरेट गाजियाबाद, स्वतंत्र कुमार सिंह ACP गौतमबुद्धनगर, संजय वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, नवीना शुक्ला ASP ANTF लखनऊ, रामआशीष यादव ADCP लखनऊ बने, इरफान नासिर खान ASP पीटीएस सुलतानपुर, मोनिका यादव ASP यूपीपीसीएल लखनऊ, वंदना शर्मा ASP EOW मुख्यालय लखनऊ, अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ASP STF लखनऊ, स्नेहा तिवारी ADCP कानपुर नगर, अभिषेक तिवारी ASP मैनपुरी बने
➡लखनऊ- प्राइवेट गेस्ट हाउस में युवती ने की आत्महत्या, मृतका की पहचान रानी कश्यप के रूप में, बुद्ध विहार कॉलोनी हजरतगंज की थी निवासी, दोस्त रजत सिंह के साथ कमरे में ठहरी थी, सूचना मिलते ही पहुंची हजरतगंज पुलिस, हजरतगंज के नरही इलाके का मामला
➡लखनऊ- पश्चिम बंगाल में सीएम की 3 जनसभाएं, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया में जनसभा करेंगे, झारग्राम में भी सीएम योगी करेंगे जनसभा
➡हापुड़- कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू, नगर कोतवाली के बुलंदशहर रोड का मामला
➡कानपुर देहात- टोरेंट गैस पाइपलाइन में अचानक लगी आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, मुख्य वाल्व बंद कर रोकी गई गैस सप्लाई, कई घंटों में आग पर पाया गया काबू, रानियां थाना क्षेत्र की घटना
➡अमरोहा- पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश बिलाल के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी महजाद पुलिस की गिरफ्त में, जंगल में गोकशी की तैयारी में थे आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा, डिडौली क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़
➡बुलंदशहर- रोड किनारे खड़ी कारों में लगी आग, तीन कारें जलकर हुईं खाक, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, अवैध आतिशबाजी से लगी आग की आशंका, वलीमा रिसेप्शन में आए थे कार मालिक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, खुर्जा देहात के शिकारपुर मार्ग का मामला
➡मैनपुरी- अनियंत्रित दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत, शादी समारोह में जा रही थीं दोनों गाड़ियां, हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, थाना बेवर के इटावा रोड का मामला
➡हापुड़- शिवानी की संदिग्ध मौत का मामला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला मौत का राज, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, तहरीर के आधार पर जांच जारी, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के सेहल का मामला
➡हापुड़- युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, दोस्तों ने मिलकर की थी युवक की हत्या, तहरीर के आधार पर 4 लोगों पर केस दर्ज, शराब पीने के बाद हुई थी जसवीर की हत्या, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर का मामला
➡रायबरेली- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, परिवार में मारपीट में महिलाएं समेत 6 घायल, एक युवक की हालत नाजुक, सलोन कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज- ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पास बना होटल भी जलकर राख, लोगों ने पुलिस, बिजली विभाग को दी सूचना, सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना
➡रायबरेली- 25 हजार के इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, तमंचा, कारतूस बरामद, हरचंदपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡झांसी- नाबालिग को जबरन उठा ले गया दबंग, घर में घुसकर वारदात, विरोध करने पर परिवार को पीटा, लाठी-डंडों से हमला, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला
➡रामपुर- आजम खान और अब्दुल्ला केस में बड़ा फैसला, पैन कार्ड मामले में सेशन कोर्ट सुनाएगा निर्णय, 7 साल की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती
➡झांसी- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर कार्रवाई, मुख्य आरोपी बृजेन्द्र राजपूत गिरफ्तार, 3 मोबाइल बरामद, 16 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन का खुलासा, प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तारी
➡अलीगढ़- फ्लिपकार्ट माल से भरे कंटेनर में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, गुड़गांव से अलीगढ़ आया था कंटेनर, दमकल ने काबू पाया, क्वार्सी क्षेत्र की घटना
➡हापुड़- तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत, चार युवक एक बाइक पर सवार थे, नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष आज जाएंगे पश्चिम बंगाल, मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभाओं में शामिल होंगे
➡दिल्ली- आज 10:30 बजे हाईकोर्ट में पेश होंगे केजरीवाल, CBI हलफनामे पर जवाब दाखिल, कोर्ट में जवाब रिकॉर्ड पर लेने का आग्रह




