उन्नाव, 19 अप्रैल 2026। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में प्रतिभाग हेतु आज प्रातः 8:00 बजे तीर्थयात्रियों का एक दल शास्त्री पार्क से गुजरात के सोमनाथ के लिए रवाना
हुआ। इस दल का नेतृत्व डॉ. विपिन सिंह द्वारा किया गया। सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को शुभारंभ के साथ विदा किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भजन-कीर्तन के साथ तीर्थयात्रियों को उत्साहपूर्वक विदा किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। कीर्तन-भजन मंडली में नैना, सोनम रावत, सृष्टि, अभिषेक, सार्थक आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। तीर्थयात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और जीवन मूल्यों को समझने का माध्यम भी है। मैं सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे सकुशल लौटकर अपने अनुभवों से समाज को प्रेरित करेंगे।” वहीं “नर सेवा नारायण सेवा” के संस्थापक श्री विमल द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “तीर्थयात्रा मानव सेवा और आध्यात्मिक उन्नयन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। जब हम सेवा भाव के साथ समाज के लिए कार्य करते हैं, वही सच्चे अर्थों में नारायण की सेवा होती है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारी संस्था सदैव इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में योगदान देती रहेगी।” उन्नाव जनपद के तीर्थ यात्रियों में आशीष निगम ,मनीष दीक्षित ; रविरंजन ;नैना; विशाल; लता निगम, अनिल दिक्षित अवधेश कुमार यादव रामनारायण एवं डॉक्टर निशा सिंह हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने यात्रियों के सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
उन्नाव, 19 अप्रैल 2026। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में प्रतिभाग हेतु आज प्रातः 8:00 बजे तीर्थयात्रियों का एक दल शास्त्री पार्क से गुजरात के सोमनाथ के लिए रवाना
Leave a comment
Leave a comment




