बहुत ही शर्मनाक
अस्पताल में सुरक्षागार्ड पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
जिला पुरुष अस्पताल के वार्ड नंबर दो में भर्ती एक युवती ने सुरक्षागार्ड पर रात में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गार्ड मौके से भाग गया। इसी दौरान एक अन्य महिला तीमारदार ने भी गार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
महिलाओं के शोर मचाने पर तीमारदारों ने गार्ड को घेर लिया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस गार्ड को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। एक महिला ने लिखित शिकायत दी है, जबकि दूसरी की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




