*कानपुर में अवैध हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई: 2 सील, कई संचालक ताला डालकर फरार*
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध हॉस्पिटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 2 हॉस्पिटल को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि 6 हॉस्पिटलों की ओटी सील कर उन्हें नोटिस थमाया गया।*
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रमित रस्तोगी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में स्टार थ्री हॉस्पिटल और कानपुर हेल्थ हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले। दोनों हॉस्पिटलों को सील करते हुए संचालकों को तीन दिन के भीतर हॉस्पिटल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।*
छापेमारी की सूचना मिलते ही कई हॉस्पिटल संचालक मौके से ताला लगाकर फरार हो गए। बारासिरोही स्थित गांधी हॉस्पिटल, मान्या हॉस्पिटल और संवारिया हॉस्पिटल के संचालक टीम को देखते ही भाग निकले।*
स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मामलों की सूचना संबंधित थानों को दे दी है, जहां अब फरार संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*




