💁🏻♂️*18 अप्रैल, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल*, सरकार को नहीं मिला 2/3 बहुमत
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे कुछ जगह बारिश के बावजूद तेज गर्मी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 39.5 और रात को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@40.8, राजसमंद@38.7
🔸 *‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोला गया’*, ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बड़ा ऐलान, ट्रंप ने ईरान को कहा थैंक्स, कच्चे तेल का भाव गिरा
🔸 संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर *आज बीजेपी का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन*
🔸 अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावों पर *बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी*, 823999288 पर या 1098 पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत
🔸 उदयपुर में एंटी नारकोटिक्स *टास्क फोर्स ने मारा छापा*, तस्कर के घर मिला 51 लाख 65 हजार रुपए नकद और अफीम, गिरफ्तार, घासा के डिगरकिया गांव की घटना
🔸 लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में *राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश*
🔸 *पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के फाइटर एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग*, बंद किया गया रनवे
🔸 *अर्थव्यवस्था में भारत 5वे से 6वें नंबर पर खिसका*, ब्रिटेन ने पछाड़ा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जारी की रिपोर्ट
🔸 *दिल्ली के सीआर पार्क में डबल मर्डर*, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन देन में बाप-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या
🔸 इजरायल-लेबनान युद्ध विराम के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- *’अभी पूरा नहीं हुआ है हिजबुल्लाह के खिलाफ काम’*
🔸 मिडिल ईस्ट युद्ध: *ईरान-अमेरिका की दूसरी वार्ता सोमवार को पाकिस्तान में होगी*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: ओडिशा के बालासोर के कोलीगाड़ी गांव में चोरों ने ऐसी “संस्कारी चोरी” की कि लोग कन्फ्यूज हैं कि एफआईआर लिखवाएं या सुने प्रवचन, पहले हनुमान मंदिर में घुसकर चांदी के मुकुट, जेवर और बर्तन समेटे, फिर सीधे शनि मंदिर पहुंचे चोर, लेकिन यहां एंट्री से पहले ही “आध्यात्मिक सुरक्षा” का लिया साथ, शनि देव की आंखों पर काला कपड़ा बांध दिया हाथों-हाथ, ताकि ने दिखें भगवान, न लगे पाप, करीब 4 लाख की चोरी के बाद चोर हुए फरार, गांव वाले अब यही सोच रहे क्या कलियुग है आया, भगवान के ही आंखों पर बांध दी पट्टी, तो इंसानों की क्या औकात, भाया
🔸 उदयपुर में *कैमिकल शॉप में भीषण आग*, धमाकों से दहला आरके सर्किल, जनहानि नहीं-लाखों का नुकसान
🔹 *आईपीएल 2026*: गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, आज पहले मैच में बेंगलुरु-दिल्ली और दूसरे में चेन्नई- हैदराबाद की भिड़ंत




