विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस पर बच्चों ने पोस्टर्स के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
कानपुर नगर, कानपुर मेट्रो ने विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस के अवसर पर एनजीओ ‘साहवेस’ और सम्राट अशोक विद्या उद्यान स्कूल के साथ मिलकर एक विशेष जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया। इस अवसर पर एनजीओ से जुड़े बच्चों ने कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर प्रभावशाली चित्रों और स्लोगन वाले पोस्टर बनाकर अधिक से अधिक लोगों को मेट्रो अपनाने का संदेश दिया।
बच्चों ने इन जागरूकता संदेशों के साथ कानपुर सेंट्रल से आईआईटी तक मेट्रो राइड का आनंद लिया। इस दौरान उन्हें कानपुर मेट्रो की विश्वस्तरीय सुविधाओं और विशेषताओं से भी परिचित कराया गया। कानपुर मेट्रो के अधिकारियों ने बच्चों को मेट्रो की कार्यप्रणाली, विशेषताओं और यात्री सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। एक आधुनिक मास रैपिड ’जैसी पहलों ने यात्रियों के अनुभव को और समृद्ध बनाया है। मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के डिजाइन में यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
हरिओम की रिपोर्ट




