विश्वविद्यालय द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु हुआ 130 किशोरियों का टीकाकरण
कानपुर नगर, सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 130 किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज लगाया गया | परमहंस राम मंगलदास विद्या इंटर कालेज, सवाईपुर, राम नगर कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक स्कूल, लुधवाखेड़ा, उच्च प्राथमिक स्कूल, हिंगूपुर, एवं टिक्कनपुरवा कम्पोज़िट, विद्यालय की किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, कानपुर की वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य एवं सचिव, नीमा , उ. प्र.( वीमेन फोरम) डा. वंदना पाठक, डा. अंजू मिश्रा, डा. संगीता मिश्रा , डा. प्रवीन कटियार, डा. मुनीश रस्तोगी एवं डा. मुदित वर्मा, अन्य शिक्षक गण द्वारा दीप प्रज्जवलन द्वारा हुआ। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, ने किशोरियों का उत्साह वर्धन किया । टीका लगाने का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. अनुराधा कालानी, डॉ. दिग्विजय शर्मा , श्रीमती मयूरी, डॉ. मोहित कुमार, सुश्री अस्मिता मिश्रा सुश्री रेशु यादव एवं डा. अनुराग मिश्रा आदि उपस्थिति थे। टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ श्रीमती ऊषा आदि का महत्व पूर्ण सहयोग रहा। टीकाकरण अभियान हेतु समन्वय डॉ. प्रवीन कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में वालंटियर मनीष, कृतिका, मानसी, कुमुद, सागर, प्रतीक पटेल, प्रतीक मौर्या, तान्या, हर्षित गंगवार, अदनान आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
हरिओम की रिपोर्ट




