*कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर के निर्देश के तहत सेंट्रल जोन वारंटी गिरफ्तारी अभियान में काकादेव पुलिस को सफलता, आरोपी ‘मोटू’ दबोचा गया*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश) |
कानपुर कमिश्नरेट में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काकादेव थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।*
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत डीसीपी सेंट्रल जोन, एडीसीपी सेंट्रल जोन व एसीपी स्वरूपनगर के नेतृत्व में थाना काकादेव पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक काकादेव के निर्देशन में उपनिरीक्षक निर्मिल कुमार शर्मा ने टीम के साथ मिलकर वारंटी आरोपी अमित उर्फ मोटू पुत्र अशोक सविता को गिरफ्तार किया।*
गिरफ्तार आरोपी काकादेव नहर पटरी क्षेत्र का निवासी थाना हाजा में दर्ज मुकदमे में वांछित/वारंट जारी था।*
पुलिस ने आरोपी को 16 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।*
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक निखिल कुमार शर्मा (चौकी प्रभारी पांडु नगर),उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार,हेड कांस्टेबल उत्कर्ष यादव,कांस्टेबल आमोद कुमार*
*पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
डिस्ट्रिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




