30 अप्रैल को होगा रेड क्रॉस का चुनाव
जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उन्नाव शाखा का चुनाव आगामी 30 अप्रैल को निराला प्रेक्षागृह में सम्पन्न होगा। राज्य शाखा द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपदीय अध्यक्ष जिलाधिकारी के अनुमोदन पर अवैतनिक सचिव डॉ विवेक गुप्ता और नगर मजिस्ट्रेट राजीव राज ने निर्देश जारी किए। मतदाता सूची का प्रकाशन 11 अप्रैल को हो चुका है। सदस्य पद हेतु नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक जिला चिकित्सालय कार्यालय सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 22 अपैल को होगी और नाम वापसी की प्रक्रिया 23 अप्रैल को प्रातः 10 से अपरान्ह 2 बजे तक रहेगी तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 23 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे के मध्य होगा। कार्यकारिणी सदस्यों के चयन हेतु मतदान 30 अप्रैल को निराला प्रेक्षागृह में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। मतदान सम्पन्न होने पर मतगरणा शुरू होगी और उसके उपरांत विजेताओं की घोषणा भी होगी। प्रबंध समिति का चुनाव 1 मई को जिला चिकित्सालय सभागार उन्नाव में होगा। जिलाधिकारी द्वारा दो सदस्यों का मनोनयन 4 मई को किया जाएगा। जिलाधिकारी की अनुमति से शपथ ग्रहण जिला चिकित्सालय सभागार में 11 मई को होगा। जिलाधिकारी और प्रशासनिक तंत्र ने सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण सुचिता के भागीदारी और सहयोग की अपील की है।
30 अप्रैल को होगा रेड क्रॉस का चुनाव जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश
Leave a comment
Leave a comment




