एआई पर कार्यशाला का आयोजन
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय कानपुर के सामुदायिक विज्ञान संकाय में मानव विकास विभाग एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग द्वारा “द रोल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन शेपिंग फैमिली डायनामिक्स एक्रोस लाइफ स्पेन” विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग की प्रभारी डॉ मुक्ता गर्ग ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय की महत्ता को बताते हुए कहा कि आज के युग में हम अपने जीवन को सफल बनाने हेतु हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग कर रहे है। यह मानव जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में उपयोगी है।
इसी विषय पर पी. एच. डी. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा शैशव अवस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था, एवं वृद्धावस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस प्रकार सहायक है पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए । प्रत्येक अवस्था के लिए उपलब्ध विभिन्न ऐप का प्रयोग किस प्रकार किया जाए एवं इनके प्रयोग में क्या क्या सावधानी रखी जाए को भी बताया । कार्यक्रम के अंत में, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ सुमेधा चौधरी ने प्रश्न पूछे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान संकाय द्वारा सभी को शुभाशीष प्रदान कर विभाग की शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गए प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता राय द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव नर्सरी टीचर श्रीमती रेनू द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डॉ संघमित्रा महापात्र एवं संकाय की अन्य शिक्षाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती, अंजली, इंदु, वैष्णवी,निहारिका आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एआई पर कार्यशाला का आयोजन कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक
Leave a comment
Leave a comment




