💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- तेज रफ्तार कार ने स्ट्रीट डॉग को रौंदा, सड़क पर सो रहे स्ट्रीट डॉग पर चढ़ाई कार, स्ट्रीट डॉग को जान से मारने की नीयत से रौंदा,. स्ट्रीट डॉग की हालत गंभीर बताई जा रही, पशु प्रेमी नीलम ने पुलिस को दी तहरीर, ठाकुरगंज के जियाराम मैरिज लॉन की घटना
➡लखनऊ- 16 अप्रैल को बंगाल में CM योगी की जनसभाएं, पश्चिम बंगाल में सीएम योगी करेंगे 3 जनसभाएं, आसनसोल और बीरभूमि में CM जनसभाएं करेंगे, बाराबानी,बोलपुर में सीएम करेंगे चुनावी जनसभा
➡ अम्बेडकरनगर-= एसपी प्राची सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला लाइन हाजिर, महरुआ थाने पर तैनात थी पूजा शुक्ला , अश्वनी यादव भी किए गए लाइन हाजिर , लोकल LIU उप निरीक्षक के खिलाफ पत्राचार , कल अंबेडकर की मूर्ति को लेकर हुआ था हंगामा, महरुआ थाना क्षेत्र में हुआ था हंगामा
➡उन्नाव- उन्नाव में सचिव भर्ती को लेकर विवाद, बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू पर आरोप, भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप, अभ्यर्थी अमित जायसवाल ने DM से की शिकायत, विज्ञापन में चयन प्रक्रिया का नहीं था उल्ले, सिफारिश के आधार पर करीबी का चयन , डीएम ने समिति अध्यक्ष को किया तलब, अध्यक्ष रामबाबू लिपिक पद पर तैनात है
➡मिर्जापुर – गंगा नदी में नहाते समय 2 किशोरी डूबीं, गंगा घाट पर एक किशोरी बचाने के लिए कूदी, स्थानीय लोगों ने एक को बचाया,. दो किशोरियों की तलाश की जा रही है, चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी का मामला
➡बरेली- SSP की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 42 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, कई अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट,. इंस्पेक्टर, एसओ को निगरानी के निर्देश
➡बदायूं – करंट लगने से छात्र की मौत,. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, हाईटेंशन लाइन से टच पेड़ से करंट , पेड़ में आ रहे करंट से छात्र की मौत , बिल्सी थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡ललितपुर- स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी, ज्यादा विद्युत बिल आने से त्रस्त उपभोक्ता, कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को दिया गया ज्ञापन कार्रवाई की मांग
➡हापुड़- PDA चौपाल में पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, PDA चौपाल में पहुंचे सपा कार्यकर्ता, सिम्भावली क़े वैठ गांव में PDA चौपाल
➡दिल्ली- इंडिया गठबंधन के नेताओं का पहुंचना शुरू ,. मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी बैठक, शिवसेना उद्धव गुट से संजय राउत पहुंचे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे, सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में पहुंचे
➡गाजियाबाद- बिल्डर से रंगदारी मांगने का मामला, 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अरेस्ट, सुंदर भाटी के नाम से मांगी गई रंगदारी,, बिल्डर के ऑफिस की पूर्व कर्मचारी अरेस्ट, पुलिस ने मामले में सविता को किया अरेस्ट, नौकरी से निकलने के बाद की गई प्लानिंग
रविन्द्र रॉबिन, तुषार और सविता गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल फोन भी रिकवर किया, बिल्डर ने इंद्रापुरम थाने में दर्ज कराई थी FIR
➡मैनपुरी – अवैध तमंचा, कारतूस बरामद , पुलिस ने अभियुक्त को अरेस्ट किया, थाना घिरोर क्षेत्र में चेकिंग अभियान
➡आजमगढ़ – संदिग्ध मानव तस्करी की आशंका, 3 युवक और 2 युवतियां रोकी गईं, पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ, युवतियों को परिजनों को सौंपा गया, तीनों युवक अभी भी पुलिस हिरासत में, सिधारी थाना क्षेत्र का मामला
➡रूड़की- सेवादार मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया, बुजुर्ग के सिर पर हथौड़ी मारकर हुई थी हत्या, मंदिर में चोरी का था प्लान,विरोध करने पर हत्या, पुलिस आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया, लक्सर कोतवाली के गांव भोगपुर का मामला
➡आगरा – नवजात को बेचने की कोशिश , माता-पिता पर सौदा करने का आरोप, ढाई लाख में बच्चे का सौदा करने का आरोप, लेडी लायन हॉस्पिटल में पैदा हुआ था मासूम, कमला नगर के व्यापारी से हुई थी डील, बच्चा लेने अस्पताल पहुंचने वाला था खरीदार, दादी,बुआ को लगी भनक, समय रहते खुलासा, दादी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर की शिकायत, मां-बाप ने आरोपों से किया इनकार, रिश्तेदारों पर साजिश रचने का आरोप, सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में रहता है परिवार
➡बाराबंकी – अज्ञात युवती का शव मिला, युवती की हत्या की आशंका, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, शव देखते ही मौके पर भारी भीड़, बड्डूपुर थाना क्षेत्र की घटना




