*कानपुर:उत्तर प्रदेश*
*✍️कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के बर्रा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, बर्रा थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने सहयोगी चौकी प्रभारी प्रमोद बैसला ने सर्विलांस टीम की तकनीकी मदद से 8 आरोपीयो को साक्ष्यों सहित किया गिरफ्तार..!*
*✍️कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग फ्रॉड के जरिए लोगों से ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।*
*✍️शातिर गैंग प्रतिबंधित गेमिंग ऐप्स (जैसे Lotus365, Reddy Book आदि) के जरिए लोगों को लालच देकर फंसाता था और फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर कर ठगी करता था। आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 54 एटीएम कार्ड, 26 पासबुक, 1 चेकबुक और 30 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।*
*✍️जांच में सामने आया कि गिरोह डार्क वेब और टेलीग्राम के जरिए लोगों को जोड़ता था, छोटी रकम जिताकर भरोसा दिलाता और बड़ी रकम पर हरा देता था। फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खोलकर करोड़ों का लेन-देन किया गया, जिसमें करीब 50 लाख रुपये फ्रीज..!*
*✍️पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया गया और फरार साथियों की तलाश जारी*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*




