*✍️कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक देखने को मिला।
गाड़ी हटाने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने महिला के पति को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीट दिया।*
*✍️बताया जा रहा है कि जब महिला अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और हाथापाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।*
*✍️घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।*
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी




