*कानपुर में दर्दनाक घटना: मां की डांट के बाद नौवीं की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी
*कानपुर कमिश्नरेट के रेलबाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां कक्षा 9 की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।*
*मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा आर्या शुक्ला केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करती थी। बताया जा रहा है कि कोचिंग जाने को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हो गया था। इसके बाद छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।*
*सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सअधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।*
*घटना के बाद परिवार में माम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और उसका व्यवहार भी सामान्य था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।*
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की स्पष्ट जांच जारी है फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।*




