*उन्नाव: पैदल घर लौट रहे दुकानदार को बाइक ने मारी टक्कर, मौत*
उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। मदार नगर निवासी सुखलाल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि सुखलाल दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




