*उन्नाव: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने नीम के पेड़ से लगाई फांसी।*
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिंदानगर निवासी छबि नाथ ने गुरुवार सुबह नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन महीनों से लकवा की बीमारी से पीड़ित थे और मानसिक रूप से भी परेशान चल रहे थे। घटना के समय घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे, तभी वह बाहर निकल गए और यह कदम उठा लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की।
*रमन शर्मा* गंगाघाट संवाददाता




