दयानंद गर्ल्स पी.जी.कॉलेज,कानपुर में पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम
– पुरानी यादों को संजोए मिले पुराने दोस्त, खूब हुआ याराना
कानपुर नगर, दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ कीर्ति निधि ,प्राचार्या प्रो० वंदना निगम, निदेशक प्रो० अर्चना वर्मा, प्रो० अर्चना श्रीवास्तव एवं पूर्व छात्र सम्मेलन समन्वयक प्रो०पप्पी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना द्वारा संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि राजनीति शास्त्र से सेवा निवृत्त पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ कीर्ति जी जो इसी महाविद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही है ने बड़े अभिमान से कहा कि यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण की आज मुझे पुनः अपने छात्र काल से लेकर अपनी नौकरी तक के सफ़र को साझा करने के लिए अपने कर्म क्षेत्र में आमंत्रित किया गया है । कहा कि यहाँ पर बहुत सी पूर्व छात्राये है जो शिक्षित हो कर यही पर आज प्राचार्य,विभिन्न संकाय में विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत है यह दर्शाता है कि यहाँ शिक्षण कार्य कितनी तन्मयता से किया जाता है ।
पूर्व छात्रा सम्मेलन में २१ पूर्व छात्राओं जो की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत है सहभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं सम्मेलन में आये सभी पूर्व छात्रों का स्वागत महाविद्यालय की ऊर्जावान प्राचार्या प्रो०वंदना निगम द्वारा किया गया,आपने अपने वक्तव्य में कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन किसी संस्थान के पूर्व छात्रों का एक मिलन समारोह होता है, और यह एक ऐसा मंच है जहाँ संस्थान अपने सफल पूर्व छात्रों पर गर्व कर सकता है।।स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम निदेशक प्रो.अर्चना द्वारा ने कहा कि ज़मीं सोना उगलती है, समुन्दर मोती देते है,यहां हीरे निकलते हैं, घरों से ये ना सोचा था । कार्यक्रम का संचालन प्रो सुनीता आर्या और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक प्रो० पप्पी मिश्रा राजनीतशास्त्र विभागाध्यक्ष द्वारा दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ,एवं पूर्व छात्र सम्मेलन समिति केसमस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
हरि ओम की रिपोर्ट
दयानंद गर्ल्स पी.जी.कॉलेज,कानपुर में पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment




