पश्चिम बंगाल
आप ऐसे बात नहीं कर सकते…मैने इस सेवा में 25 साल दिए हैं, आप मेरे साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते” CEC से भिड़े UP कैडर IAS अनुराग यादव, पश्चिम बंगाल से ऑब्जर्वर पद से हटाए गए।
चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है।
उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी और वर्तमान में प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) अनुराग यादव को वेस्ट बंगाल से चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) पद से हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान अनुराग यादव की मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस हो गई।
ज्ञानेश कुमार ने अनुराग से कहा “घर जाओ” बताया जा रहा है कि CEC द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब न दे पाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
CEC ने कुछ सख्त टिप्पणी कर दी।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरान अनुराग यादव ने कथित तौर पर कहा “आप ऐसे बात नहीं कर सकते…” जिसके बाद मामला और गरमा गया।
इस टकराव के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें ऑब्जर्वर पद से हटा दिया।




