*उन्नाव सफीपुर में ‘मीनान किड्स प्ले स्कूल’ का शुभारंभ, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प*
सफीपुर (उन्नाव)।
कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित दारुल अमान में हजरत नवाजिश मोहम्मद समदी मियां एवं अफजाल मोहम्मद ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए ‘मीनान किड्स प्ले स्कूल’ का शुभारंभ किया। विद्यालय का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सफीपुर शिवेंद्र वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई ‘राजा बेटा’ द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर आईपीएस संचित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में उसके विद्यालय और गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अपने शैक्षिक जीवन का उल्लेख करते हुए शिक्षकों के योगदान को अपनी सफलता की नींव बताया। वहीं, उप जिलाधिकारी शिवेंद्र वर्मा ने कहा कि अच्छे विद्यालय ही एक सशक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं और यह विद्यालय क्षेत्र की नई पीढ़ी के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी पहुंचकर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर के प्रबंधक गुलाब चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनुज दीक्षित, पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद, प्रधान मुन्ना सिंह (डीह), पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष सिंह, मशर्रत अली नुफ्फी प्रधान, पुत्तल मियां, अमरनाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उन्नाव के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान बेनहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक फैज अहमद ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ‘मीनान किड्स प्ले स्कूल’ का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।




