*कन्नौज रेप कांड: फरार गैंगस्टर पूजा तोमर गिरफ्तार, साध्वी बनकर छिप रही थी*
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के चर्चित रेप कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रही गैंगस्टर पूजा तोमर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी था।
यह मामला वर्ष 2024 का है, जब कन्नौज के एक डिग्री कॉलेज में छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप की घटना सामने आई थी। इस सनसनीखेज प्रकरण में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी भी हो चुकी थी, जिससे मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था।
पुलिस के मुताबिक पूजा तोमर इस केस में सहयोगी आरोपी के रूप में नामजद थी और घटना के बाद से ही फरार चल रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह साध्वी का वेश धारण कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रही थी।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी




