*उन्नाव के विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत मरौंदा मझवारा स्थित*
उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान, कक्षा में उत्तीर्ण हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक तिवारी ने बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही मंच और प्रोत्साहन मिलने पर वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
सम्मान पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने अपनी पसंद के गीतों पर शानदार नृत्य किया, जिसकी वहां मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




