*उन्नाव जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप*
उन्नाव। थाना माखी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। घटना से आहत पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उसने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं, जिससे उसे लगातार डर और असुरक्षा का माहौल महसूस हो रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और आरोपियों के खिलाफ सख्त संदेश जाए।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




