*उन्नाव: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत*

उन्नाव के मोरवा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल 60 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
चंदनखेड़ा निवासी चंडकाली मोरवा से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*